बुरा नहीं है सपने देखना


 बुरा नहीं है 

सपने देखना।

नहीं,

बिल्कुल भी नहीं।

बुरा है,

सपने देखते ही रहना।

नहीं करना कोशिश, 

उनको पूरा करने की।

या,

करते रहने के बाद भी,

कोशिश बार बार।

पूरा होते न देख 

सपने को,

टूटते देख

सपने को,

टूट जाना खुद भी।

और,

छोड़ देना 

उस सपने को,

भूला देना

उस सपने को,

इस कदर 

मानो कि 

देखा ही नहीं 

था कभी!

बुरा है,

बहुत बुरा है!

Post a Comment

7 Comments

  1. बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete
  2. सही कहा है , बुरा नहीं है सपने देखना

    ReplyDelete
    Replies
    1. सुन्दर समीक्षा के लिए हार्दिक आभार।

      Delete
  3. सुंदर सृजन

    ReplyDelete
  4. हार्दिक आभार आपका।

    ReplyDelete
  5. बेहतरीन प्रस्तुति

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद।

      Delete